Jammu Kashmir Shopian Encounter Top Lashkar Operatives Zakir Ahmad Ganie Latif Bhat killed

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Shopian Encounter Top Lashkar Operatives Zakir Ahmad Ganie Latif Bhat Killed

शोपियां5 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार

  • कॉपी लिंक
जिन आतंकियों के मारे जाने की खबर है, उनका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। - Dainik Bhaskar

जिन आतंकियों के मारे जाने की खबर है, उनका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी (A++ कैटेगरी) और उसके साथी लतीफ भट के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया।

घेराबंदी के दौरान जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो दोनों ने भारी गोलीबारी कर दी। जो करीब 3 घंटे तक चली।

अक्टूबर 2025 में NIA कोर्ट ने इनके खिलाफा नोटिस जारी किया था और हाल ही में उनका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था।

लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है।

लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है।

रिपोर्ट्स में दावा- कुलगाम का रहने वाला था जाकिर

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के मुतलहम गांव के रहने वाले जाकिर अहमद गनी को सुरक्षा बलों ने कल दक्षिण कश्मीर के जिलों में दूसरे आतंकवादियों के साथ ट्रैक किया था। जाकिर का नाम पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकी हमलों से भी जुड़ा था।

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी और उनके घर भी गिरा दिए गए थे। जाकिर का नाम उसी लिस्ट में था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *