Jalaun Student Beaten After Exam; CCTV Captures Attack

अनुज कौशिक | जालौन5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में एक छात्र पर दबंग युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास हुई, जहां परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घेरकर मारपीट की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव निवासी अभिजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह 22 अप्रैल को बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने कोंच आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।

पीड़ित अभिजीत सिंह का आरोप है कि हमलावरों में रामू यादव, अनुज चंदसौलिया, देव शर्मा और भाई जी गुर्जर समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से वह संभल नहीं पाया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान उसका साथी अनुज उसे बचाने आया, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में अभिजीत सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल छात्र ने उपचार कराया और बुधवार शाम करीब 7 बजे कोंच कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक छात्र को घेरकर बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता स्पष्ट होती है।

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया-

QuoteImage

शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.