Jaipur Foreign Woman Molestation | Jaigarh Fort Incident

जयपुर2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
दो-तीन पहले जयपुर घूमने आई जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़कानी के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। - Dainik Bhaskar

दो-तीन पहले जयपुर घूमने आई जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़कानी के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

जयपुर के आमेर इलाके में जापानी महिला टूरिस्ट के साथ पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। वह जयगढ़ किले की पहाड़ी पर घूमने गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पहाड़ी पर अकेला पाकर घेरा, गंदी हरकतें कीं आमेर थाने के SHO गौतम डोटासरा ने बताया- जापान से राजस्थान भ्रमण पर आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ महल देखने पहुंची थी। वह महल के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह देखकर 5 लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

शोर मचाया तो भाग निकले आरोपी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया और वहां से भागकर पास ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची। विदेशी महिला को बदहवास हालत में देख गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला के शोर मचाने और गार्ड को आता देख पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के दिख रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ संदिग्ध लड़के दिख रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध महिला 2-3 दिन पहले जापान से राजस्थान घूमने आई थी। पुलिस को इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में पांच युवक संदिग्ध अवस्था में पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए हैं। हुलिए के आधार पर स्थानीय बदमाशों और गाइडों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

SHO गौतम डोटासरा ने कहा- महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हफ्तेभर पहले ही जयपुर के जलमहल पाल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती की जा रही थी।

हफ्तेभर पहले ही जयपुर के जलमहल पाल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती की जा रही थी।

जयपुर में भीड़ ने सेल्फी के लिए विदेशी महिला को खींचा था, गले में हाथ डाला था करीब 9 दिन पहले भी जयपुर में विदेशी महिला से बदसलूकी का वीडियो सामने आया था। युवकों ने सेल्फी लेने के बहाने महिला के गले में हाथ डालकर अपनी ओर खींचा था।

युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। जलमहल की पाल पर विदेशी महिला के साथ अभद्रता का यह वीडियो था। (पढ़ें पूरी खबर…)

करीब 2 साल पहले जयपुर में विदेशी महिला को छूकर अश्लील हरकत की गई थी।

करीब 2 साल पहले जयपुर में विदेशी महिला को छूकर अश्लील हरकत की गई थी।

विदेशी महिलाओं को छूकर अश्लील बातें बोलता था युवक करीब 2 साल पहले जयपुर में विदेशी महिलाओं को छूकर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने और अभद्र भाषा बोलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद मीणा (18) पुत्र बद्रीनारायण मीणा इसी तरह से महिला पर्यटकों को अश्लील तरीके से छूकर परेशान करता है।

पर्यटकों पर खुद की निर्धारित दुकानों से सामान खरीदने का दबाव डालता था। पुलिस ने छेड़छाड़ और IT एक्ट के साथ ही राजस्थान पर्यटन व्यवसाय एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। (पढ़ें पूरी खबर…)

8 महीने पहले बीकानेर में विदेशी महिला टूरिस्ट से रेप हुआ था बीकानेर के होटल में विदेशी महिला टूरिस्ट से रेप हुआ है। यह घटना करीब 8 महीने पुरानी है। लालगढ़ इलाके में हुई इस घटना के संबंध में बिछवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने होटल से एक युवक को डिटेन भी किया था। वह इवेंट मैनेजर था। (पढ़ें पूरी खबर)

जयपुर के होटल में खुद को टूरिस्ट गाइड बताकर विदेशी महिला से छेड़छाड़ की थी करीब 3 साल पहले जयपुर घूमने आई ऑस्ट्रेलिया की एक महिला से छेड़छाड़ का केस हुआ था। युवक खुद को टूरिस्ट गाइड बताकर महिला के साथ घूम रहा था। फिर मौका देख छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर जबरदस्ती करने लगा। आखिर महिला सुरक्षित स्थान पर पहुंची। फिर सदर थाने में केस दर्ज करवाया था। (पढ़ें पूरी खबर…)

जयपुर की यह खबर भी पढ़िए…

ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने विदेशी महिला से गालियां बुलवाईं। महिला ने इसका वीडियो बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.