Iran US Israel War LIVE Update; Donald Trump Benjamin Netanyahu | Hormuz Strait

01:36 AM3 जून 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह का दावा- दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर 13 हमले

हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर 13 हमले किए। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में सैनिक जमावड़ों, सैन्य वाहनों और कमांड पोस्ट को निशाना बनाया गया।

हिजबुल्लाह ने बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने रॉकेट, आर्टिलरी, गाइडेड मिसाइल और अटैक ड्रोन का इस्तेमाल कर इजराइली सेना की आगे बढ़ने की कोशिशों को रोका।

संगठन के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में दोनों पक्षों के बीच भारी संघर्ष हुआ, जहां इजराइली सेना ने घुसपैठ बढ़ाई है।

हद्दाथा और अल-बलू इलाके में हिजबुल्लाह ने कई इजराइली मर्कावा टैंकों को निशाना बनाने और एक सैन्य वाहन के पास विस्फोटक डिवाइस उड़ाने का दावा किया। संगठन का कहना है कि इसके बाद इजराइली सैनिकों को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी और एयर स्ट्राइक के सहारे पीछे हटना पड़ा।

बयान में यह भी कहा गया कि दक्षिणी लेबनान के ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट कैसल और बिय्यादा कस्बे के आसपास तैनात इजराइली बलों पर भी मिसाइल और रॉकेट हमले किए गए। हिजबुल्लाह के मुताबिक, इन हमलों में एक कमांड मुख्यालय और बख्तरबंद यूनिट्स को निशाना बनाया गया।

दक्षिण लेबनान में इजराइली हमलों के बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।

दक्षिण लेबनान में इजराइली हमलों के बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.