IPL 2026 RR vs MI: Hardik Fitness Suspense | Bumrah Wicketless

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026 RR Vs MI: Hardik Fitness Suspense | Bumrah Wicketless | Bishnoi Leads Purple Cap Race

गुवाहाटी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश के कारण मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के IPL मैच में देरी हो रही है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है।

फिलहाल, गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है और कवर्स हटाए जा रहे हें। प्लेयर्स मैदान पर वॉर्मअप कर रहे हैं। रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है। एक दिन पहले कोलकाता और पंजाब का मैच बेनतीजा रहा था।

गुवाहाटी के मौसम का पूर्वानुमान देखिए…

हेड-टु-हेड में दोनों टीमें बराबर IPL में दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। अब तक दोनों टीमों में IPL में 30 बार भिड़ी हुई हैं। इसमें 16 मैच मुंबई ने और 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था।

संभावित प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश का हाल जानते वैभव सूर्यवंशी

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश थमी, ग्राउंड स्टाफ कवर्स हटाए जा रहे

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई की गेंदबाजी बनी चिंता का विषय

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है।

शार्दूल ठाकुर पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए।

स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह अपनी उपयोगिता साबित की है और उनके अगले मैच में भी खेलने की पूरी संभावना है।

मुंबई के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के शानदार फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

RR का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, बिश्नोई टॉप विकेट टेकर

राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अब तक विस्फोटक शुरुआत दी है।

मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई इस सीजन के सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।

तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर अपनी डेथ बॉलिंग का लोहा मनवाया।

कप्तान रियान पराग भले ही बल्ले से अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी और टैक्टिकल फैसलों की काफी सराहना हो रही है।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओवर्स में कटौती शुरू, रात 10:50 बजे कटऑफ टाइम

गुवाहाटी में बारिश अब भी जारी है। रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है। मैच की कटऑफ टाइमिंग रात 10:50 बजे है।

02:54 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती होगी

IPL के ऑफिशियल ब्राडकॉस्टर स्टार स्पोर्ट्स में बताया गया है कि रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी।

02:46 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

MI ने गुवाहाटी का वेदर अपडेट दिया, वीडियो देखिए

02:45 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है

  • बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है।
  • यहां चेज करना आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
  • यहां अब तक IPL के सिर्फ 7 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
  • यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

02:22 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मैदान को फिर से कवर किया गया, फोटो देखिए

बारिश लौटने के बाद मैदान को फिर से कवर कर दिया गया है।

बारिश लौटने के बाद मैदान को फिर से कवर कर दिया गया है।

02:14 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश लौटी, इंतजार जारी

गुवाहाटी में बारिश लौट आई है। ऐसे में फैंस का इंतजार जारी है। अब तक मैच का टॉस भी नहीं हुआ है। एक दिन पहले कोलकाता-राजस्थान मैच बेनतीजा रहा था।

01:53 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी के मौसम का पूर्वानुमान देखिए

01:51 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश थमी, कवर्स हटाए जा रहे

गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। ग्राउंड स्टाफ कवर्स हटा रहा है। मैच से जुड़ी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।

01:48 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

MI ने मैच का अपडेट दिया

01:33 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच के टॉस में देरी

01:27 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में गुवाहाटी के मौसम का हाल देखिए

01:26 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में राजस्थान-मुंबई मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.