![]()
मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम सौरभ हत्याकांड में सारी गवाहियां आज मंगलवार को पूरी हो चुकी हैं। गवाहों के बयानों पर जिरह पूरी होने के बाद अब मुकदमे में 313 की प्रोसिडिंग शुरू होगी। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। इस सुनवाई पर हत्याकांड के दोनों आरोपी सौरभ की पत्नी मुस्कान और मुस्कान के प्रेमी साहिल को कोर्ट में जिला जज के सामने पेश होना पड़ेगा।
ट्रायल पर चल रहे इस केस में 15 अप्रैल को पहली बार मुस्कान-साहिल कोर्ट में जज के सामने फिजिकली प्रजेंट होंगे। इससे पहले 19 मार्च 2025 को मुस्कान-साहिल को कोर्ट में लाया गया था। इस दौरान कचहरी में वकीलों ने दोनों पर हमला कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह मुस्कान-साहिल को वकीलों से बचाकर जेल भेजा था। पहली बार कोर्ट में आएंगे मुस्कान-साहिल
दोनों के सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुस्कान-साहिल को मिली सरकारी वकील रेखा जैन और थानापुलिस ने कोर्ट से अपील की थी कि मुस्कान-साहिल को कोर्ट में न बुलाया जाए। बल्कि जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी कराई जाए। इसके बाद अदालत ने मुस्कान-साहिल को वीसी के जरिए पेशी की इजाजत दी थी। दोनों को हर बार वीसी के माध्यम से जोड़कर सुनवाई में शामिल किया गया। गवाहों से उनकी तस्दीक भी अॉनलाइन ही कराई जा रही थी। लेकिन अब दोनों को अदालत के सामने फिजिकली पेश होकर सवालों के जबाव देने पड़ेंगे। अपना पक्ष रखना पड़ेगा।
बता दें कि मुस्कान-साहिल दोनों जिला जेल में बंद हैं। मुस्कान महिला बैरक और साहिल पुरुष बैरक में बंदियों के साथ बंद है। 15 अप्रैल को दोनों ही आरोपी पहली बार अदालत में पेश होकर अपनी सफाई जज के सामने पेश करेंगे। इस दौरान दोनों का लंबे समय बाद एकदूसरे से आमना सामना होगा। 5 महीने की बेटी को कोर्ट लेकर आएगी
बता दें कि 17 मार्च 2025 से जिला जेल में बंद मुस्कान ने 23 नवंबर 2025 को एक बेटी को जेल में ही जन्म दिया है। इस समय मुस्कान की बेटी केवल 5 महीने की है। ऐसे हालात में मुस्कान बच्ची को छोड़कर कोर्ट में कैसे आएगी। मुस्कान अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ कोर्ट में साथ लेकर पेशी के लिए आएगी।
Source link
15 अप्रैल को कोर्ट में पेश होंगे मुस्कान-साहिल:मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम केस में आरोपी हैं दोनों, 5 महीने की बच्ची भी मां के साथ आएगी