IPL-मार्श शतक के करीब:इंग्लिस के साथ शतकीय साझेदारी, लखनऊ का स्कोर 129/0; चेन्नई ने 188 रन का टारगेट दिया


IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 188 रन का टारगेट दिया है। लखनऊ ने इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 11 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं। मार्श 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। कार्तिक शर्मा ने 42 बॉल पर 71 रन बनाए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट गिर गए, लेकिन इसके बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। कार्तिक ने 42 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जबकि प्रशांत वीर ने 13 रन का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से डेब्यू कर रहे आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *