इंदौर पुलिस ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, नाना की गिरफ्तारी ड्रग सप्लाई से जुड़े केस में की गई है। एक ड्रग सप्लायर ने पुलिस के सामने नाना का नाम लिया है। नाना को गुरुवार
.
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों से चर्चा की है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी ने हाल ही में प्रदेश में पसरे भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर आंदोलन छेड़ने की घोषणा की थी। सरकार ने इसी का दबाव बनाने के लिए उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई कराई है।
राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील विवेक तन्खा ने X पर लिखा- इस तरह की कार्रवाई भविष्य में गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकती है। ऐसी परंपरा से बचा जाना चाहिए।

नाना पटवारी के खिलाफ 10 केस दर्ज
नाना पटवारी को 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर करीब सात साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार रहने का आरोप था।
नाना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में नाना और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ FIR कराई गई थी। शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर धोखे से कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
नवंबर 2018 में उन पर धारा 354 (क) के तहत केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाए हैं कि नाना के साथ क्रुणाल पटवारी, चेतन पटवारी, सुदील चौधरी, गब्बू पटवारी और अन्य 40-50 लोग कार-बाइक से मेरे घर पहुंचे। फिर जबरदस्ती अंदर घुस आए। नाना के हाथ में पिस्टल जबकि बाकी के हाथ में चाकू और तलवार थी। नाना पटवारी ने मेरा हाथ बुरी नीयत से पकड़ा था।
ये खबर भी पढ़ें….
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ के आरोप लगाने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। पढ़ें पूरी खबर…