नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 300 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 78,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 75 अंकों (0.30%) की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि IT के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है।
सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।
नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।
मंगलवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर आ गया। कारोबार में निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

