India Sugar Prices To Drop | Gold Rate Hits Record High

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी के दाम से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1534 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1239 रुपए कम होकर 2.45 लाख रुपए आ गई।

वहीं, इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी की कमी नहीं है। आने वाले दिनों में फुटकर बाजारों में कीमतें कम होने की उम्मीद है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹1534 बढ़कर ₹1.62 लाख पर पहुंचा:इस महीने ₹19 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹1239 गिरकर ₹2.45 लाख आई

सोने की कीमतों में 24 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1534 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1239 रुपए कम होकर 2.45 लाख रुपए आ गई।

इस महीने यानी अगस्त में 24 दिन में सोना 19 हजार और चांदी 29 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. शक्कर निर्माता बोले- चीनी की कमी नहीं, जल्द सस्ती होगी:त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक; सरकार ने 10 लाख टन इम्पोर्ट की मंजूरी दी थी

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी की कमी नहीं है। आने वाले दिनों में फुटकर बाजारों में कीमतें कम होने की उम्मीद है।

पिछले एक महीने में चीनी 20% से ज्यादा महंगी होकर ₹60 प्रति किलो तक हो गई है। इसके बाद सरकार ने राहत देने के लिए ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की मंजूरी दी थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पॉर्श की IT कंपनी को खरीदेगी TCS:₹3,573 करोड़ में 100% हिस्सेदारी की डील हुई; भारत में AI मोबिलिटी सेंटर बनेगा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 24 अगस्त को जर्मन कार मेकर कंपनी पॉर्श की आईटी कंसल्टिंग सहायक कंपनी ‘MHP मैनेजमेंट-अंड IT-बेराटुंग GmbH’ को खरीदने का ऐलान किया है। TCS यह अधिग्रहण 320 मिलियन यूरो यानी लगभग 3,573 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर कर रही है।

इस सौदे के जरिए TCS पॉर्श की इस आईटी कंसल्टिंग कंपनी के 100% शेयर हासिल करेगी। यह पूरी अधिग्रहण प्रोसेस अगले तीन से चार महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. दो साल से अटकी 5-डे बैंकिंग, बैंककर्मी हड़ताल पर जाएंगे:हर शनिवार छुट्टी के बदले रोज ज्यादा काम का प्रस्ताव, कामकाज ठप पड़ सकता है

देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है।

बैंक यूनियनों की मुख्य मांग हफ्ते में 5 दिन काम को मंजूरी देना और सरकार द्वारा लागू की गई नई परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम को वापस लेना है। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरानी करेंसी रियाल डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचल स्तर पर पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका के साथ बीते करीब 6 महीने से जारी जंग और उसपर लगाए गए कड़े आर्थिक प्रतिबंध है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.