![]()
CDRI वैज्ञानिक प्रो. कोनेनी वी. शशीधरा को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यूके का फेलो चुना गया है।
लखनऊ के CSIR-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI) के वैज्ञानिक प्रो. कोनेनी वी. शशीधरा को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यूके का फेलो चुना गया है। उन्हें औषधीय रसायन विज्ञान और नई दवाओं की खोज के क्षेत्र में योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला ह
.
प्रो. शशीधरा CDRI में वैज्ञानिक-जी, एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च (AcSIR) में प्रोफेसर और मेडिसिनल एंड प्रोसेस केमिस्ट्री प्रभाग के प्रमुख हैं। उन्हें 25 साल से ज्यादा का रिसर्च अनुभव है। उनके 155 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं, उनके नाम 20 पेटेंट भी हैं।
कई बीमारियों की दवाओं पर रिसर्च
प्रो. शशीधरा का रिसर्च चयापचय संबंधी बीमारियों, संक्रामक रोगों और कैंसर जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। वह प्राकृतिक उत्पादों से प्रेरित जैव-सक्रिय अणुओं और लैब में तैयार किए गए यौगिकों की खोज और विकास पर काम कर रहे हैं। उनके काम से नई दवाओं की खोज और उन्हें इलाज में इस्तेमाल करने की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
CDRI निदेशक ने दी बधाई
CDRI की निदेशक प्रो. राधा रंगराजन ने प्रो. शशीधरा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके रिसर्च की गुणवत्ता को दर्शाता है। साथ ही, मानव स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों के समाधान के लिए नई दवाओं और इलाज के विकल्पों पर रिसर्च करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की फेलोशिप रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दी जाती है। प्रो. शशीधरा का चयन दवा खोज और औषधीय रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके काम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।