लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को लखनऊ के पार्कों में देशभक्ति का माहौल देखा गया। उत्तर प्रदेश पीएसी की 35वीं वाहिनी स्टेट बैंड ने जनेश्वर मिश्र पार्क और डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में दूसरे दिन देशभक्ति की धुनें बजाईं।
बैंड की इन धुनों ने पार्क में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया। नागरिकों ने उत्साह के साथ देशभक्ति गीतों की धुनें सुनीं और प्रस्तुति की सराहना की। इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और कर्तव्यपरायणता की भावना को बढ़ाना था।

स्टेट बैंड की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाई गई। साथ ही राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश आलोक सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक अमित कुमार ने बताया कि बैंड की यह प्रस्तुति 12 अगस्त से शुरू हुई है और 15 अगस्त को एक भव्य प्रदर्शन के साथ इसका समापन होगा।
