![]()
गाजियाबाद में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आईएमएस कॉलेज में सरकार और प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन से कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य योग साधक मौजूद रहे। DM रविंद्र कुमार मांदड़ और अन्य अधिकारियों ने भी योग किया। अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा योग कार्यक्रम IMS गाज़ियाबाद द्वारा आयोजित किया गया। योग गुरु आचार्यश्री डॉ यश पाराशर ने योग कराया। व योग के सभी आसन के महत्व को बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम में सभी योग साधकों द्वारा देखा गया।
Source link
IMS गाजियाबाद में हुआ योग कार्यक्रम:कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने साधकों के साथ योग किया