Haryanvi Dancer Accuses UP Police of Cover-Up in Hathras Case

हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में पीड़ित हरियाणवी डांसर ने यूपी पुलिस कार्रवाई से खासी नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर दी है। डांसर ने पुलिस का एक वीडियो साझा करते हुए कहा-

.

QuoteImage

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कमेटी के कुछ सदस्यों को उठा लिया, जबकि उस समय तक उन्होंने खुद कोई शिकायत भी नहीं दी थी। शुरुआत में उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था, बल्कि पुलिस ने खुद उन्हें फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने के लिए कहा था। जब शिकायत दी तो कार्रवाई नहीं की। मैं अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

QuoteImage

बता दें कि हरियाणवी डांसर की तरफ से छेड़खानी का मुकदमा सासनी थाने में BNS की धारा 74 के तहत केस दर्ज कराया गया है। हाथरस सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन था। देवेंद्रपाल और श्रीपाल सिंह ने बिना परमिशन के समारोह किया था।

इसी कार्यक्रम में डांसर के साथ छेड़खानी की गई। पुलिस ने देवेंद्रपाल, श्रीपाल और छेड़खानी करने वाले सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

हाथरस में डांसर के साथ हुई घटना के कुछ PHOTOS…

डिंपल चौधरी ने स्टेज से युवक को गालियां भी दीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। रियाणवी डांसर डिंपल ने यह दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें युवक की हरकत को दिखाया गया है।

डिंपल चौधरी ने स्टेज से युवक को गालियां भी दीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। रियाणवी डांसर डिंपल ने यह दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें युवक की हरकत को दिखाया गया है।

डांसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…5 पॉइंट में पढ़िए

‘पुलिस ने खुद बुलाकर शिकायत दिलवाई, अब कार्रवाई नहीं कर रही’

डांसर का सबसे बड़ा आरोप यह है कि उन्होंने शुरुआत में कोई शिकायत देने की इच्छा नहीं जताई थी। घटना के बाद वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने खुद उनसे संपर्क किया और बार-बार थाने बुलाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। डांसर का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

मगर, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अपने वादे से पीछे हट गई और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने पहले सहानुभूति दिखाई और बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

‘आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस उसे बचा रही’

डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी मौजूद है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें आरोपी का आधार कार्ड तक दिखाया था और उसकी पूरी जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

डांसर का कहना है कि जब पुलिस आरोपी की पहचान जानती है तो उसे पकड़ने में देरी क्यों हो रही है। आरोपी के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ है और इसी कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही है।

‘पुलिस ने सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव बनाया’

हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा था कि वह मीडिया से बातचीत न करें और सोशल मीडिया पर कोई वीडियो भी अपलोड न करें। उनका दावा है कि 10 जून को उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर रखा गया और तीन दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई।

कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस के खिलाफ उनकी नाराजगी और मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी।

हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि बदसलूकी करने वाले युवक को बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है।

हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि बदसलूकी करने वाले युवक को बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है।

‘पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को बचाने की सेटिंग कर ली’

हरियाणवी डांसर ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसके सरकारी नौकरी में होने की चर्चा है और उसे बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है।

कहना है कि पुलिस केवल पैसे के लिए काम करती है और इसी वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। पूरे मामले में पैसे और रसूख का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा।

‘मुख्य आरोपी को छोड़ कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही’

हरियाणवी डांसर का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में असली आरोपी को बचाने और ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार पुलिस सोशल मीडिया पर तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, जबकि उनके साथ बदसलूकी करने वाला केवल एक युवक था।

डांसर का कहना है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन से जुड़े मामले में पकड़े गए हैं, उनका छेड़छाड़ की घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है, जबकि निर्दोष कमेटी सदस्यों को परेशान किया जा रहा है।

‘महिला इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया था, इसलिए उम्मीद जगी’

डांसर ने बताया कि घटना के बाद जब वह भावुक होकर रो रही थीं, तब महिला इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पुलिस उनकी मदद करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा। इसी भरोसे के कारण उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि शुरू में उन्हें लगा था कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है, इसलिए उन्होंने पूरा सहयोग किया।

आगे कहा कि अब वह पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और अन्य उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो वह सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद है और वह अपने मामले को अंतिम स्तर तक लेकर जाएंगी।

हाथरस के सासनी थाने में दर्ज हैं मामला…

डिप्रेशन से गुजर रही हरियाणवी डांसर की 5 बातें पढ़िए….

  • ‘तीन बार हुई बदसलूकी, तब जाकर मारा थप्पड़’ :हरियाणवी डांसर का दावा है कि 3 जून को स्टेज कार्यक्रम के दौरान युवक ने उनके साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्होंने मामले को नजरअंदाज किया और संयम बनाए रखा, लेकिन जब युवक लगातार हरकतें करता रहा तो उन्होंने स्टेज पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। डांसर के मुताबिक यह प्रतिक्रिया अपनी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए थी।
  • ‘सम्मान से बड़ा कोई डांस या मनोरंजन नहीं’ :हरियाणवी डांसर ने कहा कि वह मंच पर लोगों के मनोरंजन के लिए डांस करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति उनकी निजी मर्यादा का उल्लंघन करे। उनका कहना है कि कलाकार होने का अर्थ यह नहीं है कि किसी को उनके शरीर को छूने या उनके साथ गलत व्यवहार करने का अधिकार मिल जाता है। उन्होंने कहा कि सम्मान हर महिला का अधिकार है, चाहे वह किसी भी पेशे में हो।
  • ‘अगर इतना एतराज है तो मेरा घर खर्च उठा लो’: अपने डांस को लेकर उठने वाली आलोचनाओं पर डांसर ने कहा कि यदि किसी को उनके डांस या कार्यक्रमों से परेशानी है तो वह उनके परिवार का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले। उन्होंने कहा कि डांस उनकी रोजी-रोटी का साधन है और इसी से उनका घर चलता है। उनका तर्क है कि केवल आलोचना करने से किसी का जीवन नहीं चलता, इसलिए जो लोग विरोध करते हैं, वे आर्थिक जिम्मेदारी लेने के लिए भी आगे आएं।
  • ‘मैं स्टेज डांसर हूं, लेकिन किसी की जागीर नहीं’: डांसर ने कहा कि वह स्वीकार करती हैं कि वह स्टेज पर डांस करती हैं और कई बार उनके डांस स्टेप्स पर बहस हो सकती है। लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि वह उनके साथ गलत इरादे से पेश आए। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रदर्शन करना और किसी महिला के सम्मान से खिलवाड़ करना दो अलग-अलग बातें हैं।
  • ‘महिला कलाकारों की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल’: डांसर ने कहा कि इस घटना ने महिला कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि मेलों, जागरणों और स्टेज कार्यक्रमों में अक्सर बड़ी भीड़ होती है, लेकिन कलाकारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

———————-

डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.