Hardoi Municipality Budget 2026-27 Passed: ₹2.07 Cr Profit Expected

शाहनवाज खान | हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई नगर पालिका परिषद की विशेष बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 2.07 करोड़ रुपये के लाभ का बजट पारित किया गया। यह बैठक 13 मई 2026 को नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत बजट में वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 62 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपये दर्शाई गई। 31 मार्च 2026 तक का शेष 4 करोड़ 75 लाख 35 हजार 500 रुपये मिलाकर कुल आय 67 करोड़ 26 लाख 90 हजार 500 रुपये रही। कुल व्यय 65 करोड़ 19 लाख 35 हजार 500 रुपये अनुमानित है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष के अंत में 2 करोड़ 07 लाख 55 हजार रुपये का अधिशेष रहेगा।

इस बजट में प्रत्येक वार्ड में सड़कों का निर्माण, चौराहों और पार्कों का विकास कार्य शामिल है। नगर पालिका की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय के नए स्रोतों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के तहत एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी और नालों का निर्माण कराया जाएगा।

बैठक में शहफीज अहमद मुन्ना नेता, जमील अहमद, राजकुमार गुप्ता सहित कई सदस्यगण और नामित सदस्य श्री संतोष कुमार पटेल, विनोद कुमार, अनूप सिंह, श्रीमती रीना गुप्ता उपस्थित रहे। विस्तृत चर्चा के बाद बजट को स्वीकृति प्रदान की गई और अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को इसे लागू करने के लिए अधिकृत किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और नगर के विकास में उनके सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने नगर के सहयोग और विकास कार्यों के लिए आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया। अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने भी बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पालिका के अवर अभियंता अमित गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, लेखालिपिक विद्याभूषण सिंह के साथ कमल किशोर मिश्रा, अशलेखा श्रीवास्तव, मोहित सिंह, संतोष यादव और विमलेश यादव भी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *