Hapur Pilkhuwa Coaching Center Accident

दानिश,हापुड़।6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, घटना बुधवार को उस समय हुई जब संस्थान में कक्षाएं चल रही थीं। अचानक कमरे की छत से प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में कस्तला निवासी निशांत सोम और गालंद निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य छात्रों को मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही संस्थान संचालक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा दोनों गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि छत का प्लास्टर गिरा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल सब सामान्य है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *