Greater Noida Spa Center Raid

गौतम बुद्ध नगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और महिला पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। बीटा टू थाना क्षेत्र के साइट फोर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलने का खुलासा हुआ।

इस दौरान मौके से 28 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 15 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। गुप्त रूप से की गई इस छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई थी।

ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और महिला पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और महिला पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में कुछ स्पा सेंटरों पर देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और एक एनजीओ के सहयोग से शनिवार शाम को साइट फोर स्थित परिसर में छापेमारी की गई।

डीसीपी ने पुष्टि की कि चार स्पा सेंटरों पर गलत गतिविधियां पाई गईं। सभी 28 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 15 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *