- Hindi News
- National
- Ganesh Visarjan 2026 LIVE | Hyderabad Mumbai Security Police CCTV Deployment
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/रायपुर/पटना/लखनऊ11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज गणेश उत्सव का आखिरी दिन है। देशभर में गणेश प्रतिमाओं का नदियों, तालाबों, झीलों और कृत्रिम कुंडों में विसर्जन किया जा रहा है।
मुंबई में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं।
हैदराबाद में भी 25-30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
हुसैन सागर के आसपास 100 अतिरिक्त कैमरे, जबकि झील किनारे क्रेन, इमरजेंसी बोट, गोताखोर और मेडिकल पोस्ट तैनात किए गए हैं। जुलूसों के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और कई पाबंदियां लागू रहेंगी।
देशभर में गणेश विसर्जन से जुड़ी तस्वीरें….

नई दिल्ली में अनंत चतुर्दशी से पहले विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को एक सजे-धजे ट्रक में रखकर ले जा रहे हैं।

कानपुर में गणेश उत्सव खत्म होने के बाद भक्त गंगा बैराज पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे हैं।

अनंत चतुर्दशी से पहले कानपुर के गंगा बैराज में भगवान गणेश के विसर्जन की तस्वीर।
मुंबई में पिछले 10 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन
BMC के अनुसार, इस साल अब तक 12 दिनों तक चलने वाले त्योहार के दौरान डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन और सात दिन की अवधि में 1,63,386 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया है।
देशभर में गणपति विसर्जन के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हैदराबाद: खैरताबाद की गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शुरू
हैदराबाद के मशहूर खैरताबाद की गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकलना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए हैं।
खैरताबाद गणेश उत्सव समिति के सदस्य संतोष ने कहा कि मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच टैंक बंड पर क्रेन नंबर 4 पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी भीड़ के बीच सतर्क रहें और अपने बच्चों को संभालें।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन रैली की तैयारी की जा रही
महाराष्ट्र के मुंबई में लालबागचा राजा विसर्जन रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं। मंडल भगवान गणेश को विसर्जन जुलूस के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा है।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लातूर में तेज आवाज में DJ बजाने पर दो लोगों पर केस
महाराष्ट्र के लातूर जिले में तेज आवाज में DJ बजाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में वक्रतुंड गणेश मंडल के अध्यक्ष संदीप बालाजी शेलके भी शामिल हैं। दूसरे आरोपी की पहचान सिद्धेश्वर गोविंद दूधभाते के रूप में हुई है।
पुलिस ने बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान चलाए जा रहे शोर-प्रदूषण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, दोनों को तेज आवाज वाले DJ सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक के बारे में कई बार समझाया गया था, लेकिन उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।
