जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट का सफल संचालन हुआ। चेन्नई से करीब 20 टन मिश्रित कार्गो लेकर मालवाहक फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची। वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद
.
अफकॉम होल्डिंग्स द्वारा संचालित बोइंग 737-800F मालवाहक विमान खाद्य पदार्थ, ऑटो कंपोनेंट्स, मोबाइल डिवाइस और अन्य कंसोलिडेटेड शिपमेंट लेकर नोएडा पहुंचा था। इस सफल संचालन ने साबित कर दिया कि एयरपोर्ट का कार्गो टर्मिनल पूर्ण रूप से संचालन के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर…
निधिवन मंदिर का ठेका 13 करोड़ में उठा, बांके बिहारी के स्वर्ण-रजत झूले की होगी मरम्मत, हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में 11 मुद्दों पर चर्चा

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 16वीं बैठक सोमवार देर शाम लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालु सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा और मंदिर संपत्तियों से जुड़े 11 मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सबसे पहले भगवान बांके बिहारी जी महाराज के स्वर्ण एवं रजत झूले, सिंहासन, सीढ़ी सहित अन्य धातु निर्मित धार्मिक सामग्री की मरम्मत कराए जाने पर चर्चा हुई। करीब 200 किलो सोने चांदी से बने झूले के जीर्णोद्वार को लेकर कमेटी ने सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर….
मेरठ में सोती रही पुलिस, क्राइम रजिस्टर ले गए SSP: फिल्टर टेस्ट में फेल महिला थाने के 19 कर्मियों का तबादला

मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय के औचक निरीक्षण में महिला थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। ट्रैक सूट में पहुंचे एसएसपी को थाने के मुख्य गेट और परिसर में कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला, जबकि कार्यालय में एक महिला सिपाही कुर्सी पर सोती मिली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी कार्यालय से क्राइम रजिस्टर भी अपने साथ ले गए, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
बाद में जब एसएसपी ने थाना प्रभारी से क्राइम रजिस्टर मांगा तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रजिस्टर एसएसपी ही अपने साथ ले गए थे। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने महिला थाने में तैनात 19 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का तबादला कर कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर….
