- Hindi News
- National
- ED Raids Ex Kerala CM Pinarayi Vijayan’s House In CMRL Money Laundering Case
तिरुवनंतपुरम3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ED की 12 सदस्यीय टीम बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पहुंची और तलाशी शुरू की।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की।
यह छापेमारी उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। जांच के तहत, ED की 12 सदस्यीय टीम बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पहुंची और तलाशी शुरू की।
मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है।
छापेमारी से जुड़ी 3 तस्वीरें…



केरल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी
इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था।
CMRL ने 1.72 करोड़ रुपए वीणा की कंपनी को दिए CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए भुगतान किया।
आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॅाफ्टवेयर या आईटी सर्विस दिए बिना फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस
ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।
————————
यह खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड:ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है।
प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई। पूरी खबर पढ़ें
