Deoria School Principal Controversy | Objectionable Video Viral

अनुग्रह नारायण शाही | देवरियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया जिले के रुद्रपुर विकासखंड स्थित एक कंपोजिट स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रधानाध्यापक एक महिला के साथ दिख रहे हैं। यह वीडियो 8 अगस्त का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल अपने कक्ष में थे और उसी दौरान एक महिला भी कमरे में मौजूद थी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल से यह वीडियो बनाया। वीडियो में छुट्टी के बाद प्रिंसिपल के कक्ष से महिला बाहर निकलते दिख रही है। बीएसए डॉ. रामजीवन मौर्य से संपर्क करने की कोशिश की गई। हालांकि, उनसे फोन पर बात नहीं हो सकी।

महिला प्रिंसिपल के कमरे से बाहर निकलती दिखी।

महिला प्रिंसिपल के कमरे से बाहर निकलती दिखी।

ग्रामीणों के पहुंचने पर बाहर निकले वीडियो में प्रधानाध्यापक कमरे से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसके कुछ समय बाद महिला भी विद्यालय परिसर से तेजी से बाहर जाती नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के पहुंचने के बाद दोनों वहां से चले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *