Delhi Road Accident: MLAs Anil Jha and Abhay Patil Injured

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Road Accident: MLAs Anil Jha And Abhay Patil Injured | Latest News

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में PWD कार्यालय के पास दो कारों की टक्कर में दो विधायकों समेत छह लोग मामूली घायल हो गए। इनमें किरारी के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रही कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा से भिड़ गई।

कार को 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे थे, जबकि इनोवा में अनिल झा और अभय पाटिल सवार थे।

सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया

हादसे में दोनों कारों में सवार सभी छह लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है।

रोड एक्सीडेंट की सूचना को लेकर रात करीब 9:30 बजे IP Estate पुलिस स्टेशन में PCR कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां दोनों क्षतिग्रस्त कारें मिलीं।

डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार की

स्थानीय स्तर पर हुई शुरुआती जांच में सामने आया कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद वह सड़क किनारे लगी रेलिंग पार कर ITO से लक्ष्मी नगर की ओर जा रही इनोवा से टकरा गई।

पुलिस ने कहा कि हादसे की सही वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *