DDU एंट्रेंस एग्जाम 30 जून से:42 कोर्सेज के लिए 3 पालियों में होगी परीक्षाएं, 27 जून से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी के एंट्रेंस एग्जाम 30 जून से शुरू होंगे, जो 13 जुलाई तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार एडमिट कार्ड 27 जून से ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल dduguadmission.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह जानकारी देते हुए एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस साल 42 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 02 बजे तक और तीसरी पाली शाम 3 से 05 बजे तक आयोजित होगी। डी.फार्मा की परीक्षा सबसे पहले परीक्षाओं के पहले दिन यानी 30 जून को पहली पाली में डी.फार्मा, दूसरी पाली में एम.एससी. (कृषि) और तीसरी पाली में बी.फार्मा की परीक्षा होगी। इसके बाद 1 जुलाई को बी.एससी. (कृषि) ऑनर्स, बी.एससी. (नेचुरल फॉर्मिंग ), एम.ए. (भूगोल), एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी), एम.ए./एम.एससी. (गणित) और एम.ए. (शिक्षाशास्त्र) की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में संपन्न होंगी। समय से शुरू होंगे सेशन- कुलपति
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया प्रवेश प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा करने और समय से सेशन शुरू करने के लिए इस साल प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। जिन विषयों में टेस्ट नहीं हो रहे वहां प्रवेश प्रक्रिया जुलाई पहले सप्ताह में ही शुरू कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *