सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुछ जगहों पर मतदाताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था।
.
सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम से जुड़े उपकरणों में तकनीकी खराबी आई, जिन्हें मॉक पोल के दौरान सभी एजेंटों और कैमरों की मौजूदगी में बदल दिया गया।
मतदान केंद्र क्रमांक 186 पर वीवीपैट, क्रमांक 108 पर बैलेटिंग यूनिट (बीयू) और क्रमांक 290 पर कंट्रोल यूनिट (सीयू) में खराबी आई थी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी उपकरण समय रहते बदल दिए गए, जिसके बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।
बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाया। सूचना पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया।
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा के अहंकार को तोड़ेंगे। उन्होंने बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त दतिया की प्रार्थना की। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया।
जिले के 291 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव की तस्वीरें देखिए…

ग्रामीण क्षेत्र समेत कई शहरी केंद्रों पर सुबह 7:40 बजे तक लंबी कतारें लग गईं।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिव्यांग और बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे।

मतदान का बहिष्कार कर “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाया।

कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने वार्ड-14 में पोलिंग नंबर-139 में मतदान किया।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने वोट डालने के बाद कहा- ऐतिहासिक जीत होने वाली है।



वोटिंग के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…