CCTV Reveals Stone Hit Theft Motive

कानपुर।1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मर्डर का खुलासा करते हुए। - Dainik Bhaskar

डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मर्डर का खुलासा करते हुए।

कानपुर मूलगंज थाने की पुलिस ने मूलगंज लेबरमंडी में मजदूर की नृशंस हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। युवक की साथी मजदूर ने ही जेब से बीड़ी और रुपए चोरी करने पर सिर पर ईंट मारकर हत्या की थी, हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच में सीसीटीवी सामने आया तो पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी अशर्फीलाल उर्फ बड़बड़िया उर्फ राजू ने मर्डर करने की बात कुबूल की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया।

बीड़ी और रुपए चोरी को लेकर झगड़ा हुआ, सोने के बाद सिर ईंट से कूचकर मर्डर

डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मूलगंज में हुए मजदूर के मर्डर का खुलासा किया। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि 3 जून की देर रात मेस्टन रोड इंदिरागांधी प्रतिमा के पास लेबर मंडी में एक मजदूर का रक्तरंजित शव मिला था। मृतक की पहचान 35 साल के विशाल उर्फ रवि के रूप में हुई थी। रवि कुलीबाजार और मेस्टन रोड में मजदूरी करने के साथ ही फुटपाथ पर रहकर अपना गुजर-बसर करता था।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मर्डर हुआ है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से मौत की पुष्टि हुई थी, इसके बाद मूलगंज थाने की पुलिस ने मेस्टन रोड के दुकानदार जिलानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया। इस दौरान एक सीवीटीवी कैमरा में हत्या की फुटेज मिली। वीडियो साफ़ होने की वजह से 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। सीसीटीवी से साफ हो गया कि सोने के दौरान एक युवक ने सिर पर पत्थर मारकर नृशंस हत्या की है। फुटेज की मदद से पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान मृतक के साथी मजदूर उन्नाव बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सहदानी गांव निवासी अशर्फीलाल उर्फ बड़बड़िया उर्फ राजू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात को हत्यारोपी अशर्फीलाल उर्फ बड़बड़िया को अरेस्ट कर लिया।

चोरी और फिर विरोध पर गाली-गलौज के चलते किया मर्डर

पूछताछ के दौरान हत्यारोपी बड़बड़िया ने बताया कि मृतक उसकी जेब से रुपए और बीड़ी चोरी कर लेता था, मर्डर वाली रात भी उसकी बीड़ी का बंडल और 150 रुपए चोरी कर लिया था। विरोध करने पर गाली-गलौज कर रहा था, इससे झल्लाकर उसने विशाल के सो जाने के बाद सिर को ईंट से कूचकर मर्डर कर दिया और वहां से भाग निकला था। पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट करने के बाद शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *