सहारनपुर डीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया:नमाज के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सहारनपुर में ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। बुधवार शाम डीएम मनीष बंसल ने शहर की प्रमुख ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली…

Read More

सुल्तानपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:शर्ट से बंधी थी गर्दन , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बिसावां में बुधवार रात एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिला। क्षेत्र में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने शव की पहचान…

Read More

यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रयागराज के 260 और प्रदेश के 6294 स्कूलों ने नहीं अपलोड किए छात्रों के अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के 6294 माध्यमिक विद्यालयों को चेतावनी जारी की है। इन स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक अब तक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड नहीं किए हैं। इससे प्रभावित 9,56,207 छात्र-छात्राएं हैं,…

Read More

आगरा में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी, लगभग 6°C गिर गया तापमान

आगरा में दिन में तेज धूप और शाम तक साफ आसमान के बाद रात करीब 8:30 बजे मौसम में अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ ठंडी हवाएं चलीं और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से गिरकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही शहर में…

Read More

7001 दीपों से जगमगाया आनंदी माता मंदिर:हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव-शक्ति की झांकी सजी

हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर चौक स्थित आनंदी माता मंदिर परिसर में ऐसा दीपोत्सव सजा, जिसने शहर को रोशनी और आस्था के रंग में रंग दिया। शाम ढलते ही 7001 दीपों की लौ से पूरा इलाका जगमगा उठा और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इसे जनआस्था का विशाल उत्सव बना दिया।…

Read More

SRN अस्पताल का निरीक्षण, कई डॉक्टर और स्टॉफ गायब:तीमारदार ने की ADM से शिकायत, 5 दिन से वेंटिलेटर खराब

स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय में लंबे समय बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की अगुवाई में अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची और लगभग दो घंटे तक ओपीडी से लेकर ओटी व वार्ड की व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल के तीन प्रमुख विभाग कॉर्डियोलॉजी, मेडिसिन विभाग और ट्रामा सेंटर…

Read More

रायबरेली में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत:ऊंचाहार-सबीसपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

रायबरेली जिले के ऊंचाहार-सबीसपुर मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मैकूलाल के पुरवा निवासी अर्जुन प्रसाद (75) किसी निजी कार्य…

Read More

फर्रुखाबाद में चेकिंग अभियान, 6 ट्रक और 3 बसें सीज:ओवरलोडिंग, परमिट उल्लंघन और बकाया कर पर हुई कार्रवाई

फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग, परमिट उल्लंघन और बकाया कर के आरोप में कुल 6 ट्रक और 3 स्लीपर बसों को सीज किया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में चले इस अभियान में तीन स्लीपर बसें जब्त की गईं।…

Read More

विंध्याचल धाम नवरात्रि मेला: 10 जोन, 21 सेक्टर में बंटा:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को किया गया ब्रीफ; जवानों को दिलाई शपथ

मिर्जापुर में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 मार्च को अपर्णा रजत कौशिक और पवन कुमार…

Read More

झांसी में सैन्य अभ्यास में लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने दिखाया पराक्रम:बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘अमोध ज्वाला’ का समापन

झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘अमोध ज्वाला’ का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आधुनिक युद्ध तकनीकों के परीक्षण के साथ थल और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन हुआ। सेना ने लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, टैंक, ड्रोन, मानव रहित हवाई प्रणाली की मदद से अपना पराक्रम दिखाया। जवाबी ड्रोन…

Read More