Captain Smit Machhar Bravery | PM Modi Praises Pilot For Saving Lives

दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात करते हुए। इस दौरान दोनों ने कुछ देर गुजराती में भी बातचीत की। - Dainik Bhaskar

PM मोदी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात करते हुए। इस दौरान दोनों ने कुछ देर गुजराती में भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात की। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले का सामना करने और 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनकी बहादुरी की तारीफ की।

कैप्टन मच्छर प्रधानमंत्री से बात करते हुए भावुक भी हो गए। उन्होंने बताया कि वे मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे।

कैप्टन स्मित मच्छर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले को नाकाम किया था। उनके कदम से विमान में सवार 174 लोगों की जान बची।

PM मोदी ने शुक्रवार सुबह कैप्टन स्मित मच्छर से 9 मिनट वीडियो कॉल पर बातचीत की।

PM मोदी ने शुक्रवार सुबह कैप्टन स्मित मच्छर से 9 मिनट वीडियो कॉल पर बातचीत की।

PM मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य और साहस दिखाया। उनकी बहादुरी से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा, “इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी रोक दी। हमारे देश के हर नागरिक को स्मित की बहादुरी पर बहुत गर्व है।” प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छर के माता-पिता और पत्नी से भी बात की थी। उन्होंने पिता भूपेंद्रभाई, मां गीताबेन और पत्नी सोनलबेन से उनकी सेहत की जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि भारतीय मिशनों की ओर से पायलट और उनके परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

विमान के अंदर का नया वीडियो सामने आया

इस बीच, इजराइल के चैनल 12 ने फ्लाईदुबई विमान के अंदर का नया वीडियो जारी किया है। इसमें को-पायलट के विमान को गिराने की कोशिश के बाद मची अफरातफरी दिखाई दे रही है।

विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। कैप्टन स्मित मच्छर और अन्य यात्रियों ने को-पायलट की कोशिश को नाकाम किया था।

चैनल 12 न्यूज की ओर से साझा किए गए वीडियो में कॉकपिट के पास बैठे यात्रियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। एक व्यक्ति कहता है, “उसने विमान को गिराने की कोशिश की।”

अन्य लोग कॉकपिट की ओर इशारा करते हुए “उसे बाहर निकालो” कहते हैं। वे केबिन में मौजूद लोगों से अपनी सीट पर बैठने के लिए भी कहते हैं।

वीडियो में डॉक्टर के लिए आवाज लगाई जाती है। इसके बाद इजराइली डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव विमान के आगे पहुंचते हैं और कैप्टन का इलाज शुरू करते हैं।

एक यात्री पूछता है कि क्या विमान में कोई दूसरा पायलट है। इस पर कोई व्यक्ति हां में जवाब देता है।

इसके बाद वीडियो में कैप्टन स्मित मच्छर कॉकपिट के बाहर जमीन पर खून से लथपथ दिखाई देते हैं। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की थी।

इस कदम से विमान में सवार सभी 180 लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

वीडियो में मच्छर कहते हैं, “को-पायलट ने मुझे कई बार मारा।” वह बताते हैं कि उनका घायल हाथ हिल रहा है, लेकिन वह मुट्ठी बंद नहीं कर पा रहे हैं।

विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वीडियो फिर शुरू होता है। इसमें मेडिकल टीम कैप्टन मच्छर का इलाज करती दिखाई देती है।

अन्य यात्री ग्राउंड स्टाफ से कहते हैं कि को-पायलट “आतंकवादी है।” इसके बाद पुलिस की टीमें विमान के पास पहुंचती हैं।

वीडियो के अंत में कैप्टन मच्छर मेडिकल टीम को अपने घायल हाथ के बारे में बताते हैं।

यह नया वीडियो को-पायलट के खिलाफ जारी जांच के बीच सामने आया है।

इजराइली PM ने कट्टरपंथी विचारधारा की बात कही

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे पहले पुष्टि की थी कि कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाला को-पायलट कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था।

इजराइली प्रधानमंत्री ने फॉक्स न्यूज से कहा था कि को-पायलट से पूछताछ चल रही है। इजराइली जांचकर्ता भी इस पूछताछ में शामिल हो गए हैं।

नेतन्याहू ने कहा, “हमला करने वाले को-पायलट से अभी पूछताछ हो रही है। अब तक हमें पता चला है कि वह कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित था।”

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.