BSF Constable Raj Lakshmi Found Dead at Jammu RS Pura Border Post

जम्मू2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था। - Dainik Bhaskar

जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था।

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF की महिला कांस्टेबल राज लक्ष्मी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना एक फॉरवर्ड बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर हुई। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, 27 साल की राजलक्ष्मी आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सुशील पोस्ट पर तैनात थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं।

उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *