![]()
भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मिल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। CEC के इस्तीफे की मांग कांग्रेस नेता वसीम अंसारी ने कहा कि पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होगा और ‘वोट चोरी’ नहीं रुकेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, शबाना खातून शेख, नाजिम अली, उपेंद्र कुमार भारती, सरफराज अहमद और शक्ति मिश्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Source link
भदोही में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, रातभर गूंजे 'वोट चोर' के नारे