breaking news live updates headlines 24 july delhi rajasthan maharashtra mp cg uttar pradesh

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines 24 July Delhi Rajasthan Maharashtra Mp Cg Uttar Pradesh

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft से जुड़े मामले में 1,906 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच करने की जानकारी दी। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने ऐसा “लत लगाने वाला” गेमिंग माहौल बनाया, जिससे खिलाड़ी बार-बार दांव लगाते रहे और कंपनी ने इससे बड़ी रकम कमाई।

PTI के मुताबिक, 22 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, कन्वर्टिबल नोट्स, इक्विटी शेयर, एक फार्महाउस और कई आवासीय व व्यावसायिक अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं।

ये संपत्तियां गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि के शेयरधारकों, उनके परिवार के सदस्यों, निजी फैमिली ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं के नाम पर हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *