- Hindi News
- National
- Bjp Rajya Sabha Candidates List Mp Tarun Chugh Rajasthan Alaka Gujar Satish Poonia
भोपाल/जयपुर/अहमदाबाद/दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन भरने की लास्ट डेट 8 जून है।
BJP ने मध्यप्रदेश की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और उद्योगपति रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को टिकट दिया गया है।
गुजरात की चार सीटों पर राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को टिकट मिला है।
ओडिशा में राज्यसभा की खाली सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट उपचुनाव के जरिए भरी जाएगी।


