BJP Congress Press Conference LIVE Update; Paper Leak Bill Row

  • Hindi News
  • National
  • BJP Congress Press Conference LIVE Update; Paper Leak Bill Row | Rahul Gandhi PM Modi

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने उन्हें लोकसभा में बोलने दिया। मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया था। इसके लिए जिम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह को बताया।

उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि वे शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखेंगे। दरअसल, राहुल ने पेपर लीक को रोकने के लिए लाए गए संशोधित बिल पर अपनी बात रख रहे थे। 50 मिनट की स्पीच में उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार खड़े होकर राहुल को टोका। वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल को 11 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के असंसदीय शब्द नहीं बोल सकते। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पीकर से कहा- इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए।

राहुल ने कहा- छात्रों ने बताया कि वे अंधभक्त नहीं बनेंगे

राहुल ने कहा, ‘गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है।’

राहुल ने कहा, ‘राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्षा मंत्रालय नहीं चलाया। शिक्षा मंत्रालय को चलाने वाला संगठन RSS है।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग को देख लीजिए…

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयंत चौधरी बोले- पेपर लीक बिल कल राज्यसभा में पेश होगा

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में राहुल की 50 मिनट की स्पीच, जमकर हंगामा

राहुल ने कहा- गृह मंत्री में यहां आकर बैठने की हिम्मत नहीं है। वे कार में बैठे थे। कांप रहे थे।

राहुल ने कहा- गृह मंत्री में यहां आकर बैठने की हिम्मत नहीं है। वे कार में बैठे थे। कांप रहे थे।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा से बिल हंगामे के बीच पारित हुआ।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार खड़े होकर राहुल को टोका और संसदीय नियम का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।’

स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल को 11 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के असंसदीय शब्द नहीं बोल सकते। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पीकर से कहा- इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए।

राहुल ने कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे। अगर भाजपा के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा।’ पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.