- Hindi News
- National
- Bihar Police Nab CM PA Murder Suspects | West Bengal CM Suvendu Adhikari
कोलकाता/पटना/लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के 5 दिन बाद बिहार के बक्सर से आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) दोनों को अपने साथ कोलकाता लेकर गई है।
बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात कोलकाता से 20km दूर उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई। हमलावर रथ की कार का पीछा कर रहे थे।
उन्होंने कार रोककर सामने से बंद खिड़की के पार गोली चलाई और फरार हो गए। हमले में कार चालक भी गंभीर घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां मारी गई थीं।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
