BHUVT के मानद प्रबंधक पद से प्रो. ब्रजभूषण ओझा हटे:कुलपति ने तत्काल प्रभाव से हटाया, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने का पत्र हुआ था वायरल


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के मानद प्रबंधक प्रो. ब्रज भूषण ओझा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। उनके स्थान पर धर्म मीमांसा विभाग के प्रो. माधव जनार्दन रटाटे को मंदिर के मानद प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रो. ब्रज भूषण ओझा व्याकरण विभाग के प्रोफेसर हैं और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व न्यासी भी रह चुके हैं। एक पत्र में पैसे लेकर नौकरी लगवाने का था आरोप सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक शिकायत पत्र वायरल हुआ था, जिसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महाविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता दीपक कुमार पांडेय ने इस संबंध में बीएचयू चौकी पर तहरीर भी दी थी। मामले से जुड़ा एक ऑडियो और बाद में वीडियो बयान भी सोशल मीडिया पर सामने आया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ आगे करती उससे पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने कहा – शिकायतकर्ता ने खुद पत्र कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत वापस ले ली और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई। वहीं, प्रो. ब्रज भूषण ओझा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी के शिकायत करने मात्र से आरोप सही साबित नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को किसी भी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *