![]()
ABVP BHU ने आज विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अभाविप ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय एवं साइबर लाइब्रेरी को निर्धारित पूर्ण सीट क्षमता के साथ नियमित रूप से प्रातः 8 बजे से संचालित करने की मांग की, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु समुचित सुविधा प्राप्त हो सके। साथ ही विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं महिला महाविद्यालय क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा विश्राम स्थलों पर संचालित निजी कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग भी उठाई गई। इमरजेंसी में बैठें डॉक्टर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए सर सुंदरलाल चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी व्यवस्था सुदृढ़ करने, दवाओं एवं जांच की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन वार्ड में शाम एवं रात्रि के समय चिकित्सकों की पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग परिषद ने प्रमुखता से रखी। इसके अतिरिक्त हाल ही में कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। कुलसचिव को दिया ज्ञापन इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का प्रतीक है। ऐसे में छात्रहित एवं जनहित से जुड़े इन विषयों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई समय की आवश्यकता है। इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि विश्विद्यालय प्रशासन को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा विश्विद्यालय परिसर में असुरक्षा का वातावरण बना रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और शोधार्थी सर्वेश सिंह ने कहा कि, स्वास्थ सेवा संकुल की व्यवस्था और समय सीमा बढ़ाया जाना छात्रहितों में महती आवश्यकता है, तथा सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में 12-1 की समय सीमा कर्मचारी और छात्र के लिए समाप्त कर के हेल्थ डायरी को प्राथमिकता दिया जाए
Source link
BHU में अव्यवस्थाओं पर ABVP के छात्रों का विरोध:कुलसचिव को दिया ज्ञापन,बोले- कैपस स्थिति विश्वनाथ मंदिर में असामाजिक गतिविधियों पर लगे रोक