BHU के जूनियर डॉक्टरों का 24 घंटे का अल्टीमेटम:जूनियर डॉक्टर बोले, जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे


वाराणसी में BHU के सर्जरी डिपार्टमेंट की जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जूनियर डाॅक्टरों ने मंगलवार को भी अस्पताल के डायरेक्टर का घेराव किया। अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। डायरेक़्टर ने उनकी मांगें पूरी करने की बात कही लेकिन जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, उन्हें यह आश्वासन मौखिक नहीं बल्कि लिखित में आदेश चाहिए। हालांकि जूनियर डाॅक्टरों और डायरेक़्टर के बीच हुई वार्ता असफल रही। जूनियर डॉक़्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अंबुज ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर 24 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं की जाती है, तो हम बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर, अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे तथा इमरजेंसी आईसीयू जैसी सेवाओं को छोड़कर अस्पताल की अन्य सेवाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर देंगे। जूनियर डाक्टरों की यह है मांग इंसुलिन की ज्यादा डोज लेने के बाद बिगड़ी हालत घटना शुक्रवार की है। IMS BHU के सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर ने 100 यूनिट इंसुलिन इंजेक्शन की अधिक डोज ले ली थी इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। घटना के पीछे कुछ डॉक्टर्स व सीनियरों द्वारा उत्पीड़न किया जाना भी बताया गया है। हालांकि निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। वहीं, जूनियर डॉक्टर लगातार इस घटना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *