Bareilly Congress Candle March | Protest Against NEET Exam Irregularities

शशांक राठौर | बरेली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ कथित घटनाओं, NEET और अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में सत्याग्रह और कैंडल मार्च निकाला। कमिश्नरी से अंबेडकर पार्क तक निकाले गए मार्च में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

छात्रों के समर्थन में निकला कैंडल मार्च

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के जरिए आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

एफआईआर वापसी और कार्रवाई की मांग

दिनेश दद्दा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग

पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार और वरिष्ठ नेता नवाब मुजाहिद हसन ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *