Bareilly City Center Mall Controversy

शशांक राठौर | बरेली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने सोमवार को सिटी सेंटर स्थित एल.ए. मॉल में बिक्री के लिए रखे गए एक फुटबॉल पर सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज के साथ कलमा लिखे होने का कड़ा विरोध किया।

संगठन ने आरोप लगाया कि इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। फुटबॉल पर कलमा लिखे होने को धार्मिक प्रतीकों का अनुचित उपयोग बताया गया।

बरेली में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने सिटी सेंटर स्थित एल.ए. मॉल में बिक्री के लिए रखे गए एक फुटबॉल पर सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज के साथ कलमा लिखे होने का कड़ा विरोध किया।

बरेली में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने सिटी सेंटर स्थित एल.ए. मॉल में बिक्री के लिए रखे गए एक फुटबॉल पर सऊदी अरब के राष्ट्रीय ध्वज के साथ कलमा लिखे होने का कड़ा विरोध किया।

मामले की जानकारी मिलने पर मॉल प्रबंधन ने तत्काल संबंधित फुटबॉल को बिक्री से हटा दिया। प्रबंधन ने निर्माता और वितरक कंपनी को इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए ईमेल भेजने की बात भी कही।

आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने शहर कोतवाली में एक तहरीर दी है। उन्होंने निर्माता, वितरक कंपनी और मॉल प्रबंधन के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

मौलाना क़ादरी ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मौलाना क़ादरी ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मौलाना क़ादरी ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी ने ऐसा फुटबॉल खरीद लिया है, तो उसका उपयोग खेलने में न करें और संगठन को सूचित करें।

आरएसी ने कहा कि फीफा विश्वकप के दौरान विभिन्न देशों के झंडों वाले फुटबॉल बेचे जा रहे हैं, लेकिन धार्मिक महत्व वाले शब्दों या प्रतीकों को खेल सामग्री पर छापना अनुचित है। इस दौरान अब्दुल लतीफ कुरैशी, राजू बाबा, सय्यद मुशर्रफ हुसैन, हनीफ अज़हरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *