मेरा बेटा सुरक्षित रहे, बस यही चाहती हूं। अगर उसे कुछ हो गया तो? इसी डर के कारण उसको घर से दूर रिश्तेदार के यहां भेज दिया है। यह कहते हुए आयुष रंजन (16) की मां पूनम की आंखें भर आईं।
.
उन्होंने कहा- मैं कुछ भी नहीं बोलना चाहतीं हूं। हम बहुत डरे हुए हैं। अगर हमने कुछ बोला तो पता नहीं हमारे बेटे के साथ क्या हो जाए। इसलिए न पुलिस में शिकायत करेंगे और न ही किसी से कुछ कहेंगे। मेरे पति नहीं हैं। मैं अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही हूं। मेरा परिवार किसी नए विवाद में नहीं पड़ना चाहता।
फरीदपुर के महादेव मोहल्ला निवासी बीएससी छात्र आयुष रंजन का आरोप है कि 25 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से लौटते समय भाजपा नेता सत्यम पंडित ने उसे और उसके दोस्त को रोक लिया। आयुष का कहना है कि उनसे नाम-पता पूछा गया, गाली-गलौज की गई और दोस्त को थप्पड़ मारे गए। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

सत्यम पंडित ने पहले छात्रों को रोककर उनका नाम और पता पूछा। फिर गाली-गलौज और मारपीट की।

सत्यम पंडित ने गालियां देते हुए छात्र को थप्पड़ मारे और इसका वीडियो बनवाया।
रास्ते में रोककर नाम-धर्म पूछा, फिर पीटा
आयुष ने बताया- मैं अपने दोस्त के साथ दिल्ली के बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में रुका था। 25 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे हम गुरुद्वारे से निकलकर जंतर-मंतर जा रहे थे। करीब 200 मीटर आगे पहुंचे थे, तभी सत्यम पंडित गाड़ी से अपने साथियों के साथ आया। उसने हमारा रास्ता रोक लिया। सत्यम ने हमसे पूछा कि क्या CJP के प्रदर्शन में जा रहे हो? हमने जैसे ही हां कहा, वह भड़क गया। वह मेरे दोस्त राहुल को थप्पड़ मारने लगा और गाली-गलौज करने लगा।
उसके साथ एक कैमरामैन और कार में चार-पांच लोग बैठे थे। कार में बैठा एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। सत्यम कैमरे पर राहुल से माफी मांगने के लिए कहने लगा। मैंने भागकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। फिर वह सत्यम गाड़ी लेकर वहां से चला गया।

घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कई नेता आयुष के घर पहुंचे।
अखिलेश यादव ने एक्स पर उठाया मामला
घटना का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही आयुष को लखनऊ बुलाने की भी बात कही।
घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कई नेता आयुष के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। हालांकि परिवार अभी भी डरा हुआ है और फिलहाल लखनऊ जाने या कोई कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।

सत्यम पंडित का कहना है कि वह भगत सिंह को अपना आदर्श मानता है, गांधी को नहीं।
आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं 25 जुलाई को हुई मारपीट की घटना के बाद भी आरोपी सत्यम पंडित खुलेआम घूम रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई या मामले का संज्ञान नहीं लिया गया।
वहीं, सत्यम पंडित का कहना है कि वह भगत सिंह को अपना आदर्श मानता है, गांधी को नहीं। उसका यह भी कहना है कि ये लोग सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। ये छात्र नहीं हैं।
…………………………………
संबंधित खबर पढ़िए
बरेली के स्टूडेंट्स को जंतर-मंतर जाते समय पीटा, VIDEO:युवक बोला- हिंदू होकर CJP के प्रदर्शन में जा रहे थे, कॉकरोचों का इलाज किया

बरेली के बीएससी के छात्र और उसके दोस्त के साथ दिल्ली में कुछ लोगों ने मारपीट की। दोनों 25 जुलाई की सुबह CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर जा रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर