शिवम तिवारी | बांदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज सहारनपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं-
महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, गिरफ्तारी में लगी पुलिस

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने परिचित युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।
पीड़िता ने विरोध करने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपित ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
बांदा में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी सम्मानित:सराहनीय काम के लिए पदक और प्रशस्ति पत्र दिए गए, DM ने ध्वजारोहण किया

बांदा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बारिश के बावजूद जिलेभर में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अमित आसेरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीएम कुमार धर्मेंद्र और सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी से राष्ट्र के विकास और एकता में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर
कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया

देशभर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। इसी बीच, बांदा शहर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। इसी तरह, कचहरी परिसर स्थित उप डाकघर में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण नहीं हुआ। दोनों सरकारी परिसरों में तिरंगा न फहराए जाने की सूचना सामने आने के बाद अधिवक्ताओं और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर…
बांदा में डीजल अनियमितता की जांच बीच में अटकी:रोडवेज में नए जांच अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार

बांदा रोडवेज डिपो में सामने आई 14 हजार लीटर डीजल की अनियमितता की जांच अब अधर में लटक गई है। मामले की जांच कर रहे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) एसके गुप्ता आज सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिससे आगे की जांच प्रक्रिया और नए जांच अधिकारी की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
यह मामला जुलाई में सामने आया था, जब डिपो में 14 हजार लीटर डीजल की अनियमितता उजागर हुई। प्रारंभिक जांच में इसे डीजल घोटाले के बजाय अभिलेखों और निर्धारित प्रक्रिया में खामी से जुड़ा बताया गया था। अधिकारियों के अनुसार, 8 जुलाई को एक टैंकर 14 हजार लीटर डीजल लेकर डिपो पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…
