देवरिया में करंट की चपेट में आने से किसान मौत:केबल खींचते समय हादसा, तार टूटने के बाद विभागीय कर्मचारियों को बुलाया था


देवरिया में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली का केबल खींचते समय करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान अवधेश मल्ल की मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला भलुअनी थाना क्षेत्र के परासिया निरंजन गांव का है। घर का बिजली तार टूटने पर बुलाए थे कर्मचारी परिजनों के अनुसार, अवधेश मल्ल पुत्र बबन मल्ल के घर का बिजली का तार टूट गया था। बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए परिवार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी थी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घर के सामने लगे विद्युत पोल से केबल जोड़ने का काम करने लगे। परिजनों का आरोप है कि केबल जोड़ने के बाद लाइनमैन ने अवधेश से उसे खींचने के लिए कहा। अवधेश केबल खींच रहे थे, तभी उसका कटा हुआ हिस्सा उनके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य केंद्र ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग अवधेश को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल अवधेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बेटे विकास व आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे की जांच कराने और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभागीय कर्मचारियों की भूमिका समेत हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *