Baghpat Kanwar Yatra 2026 | Shravan Mela Security & CCTV Surveillance

आशीष| बागपत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में श्रावण मास के मेले और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय मेले और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मेला परिसर में बनाया गया अस्थाई थाना

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुरा महादेव मेला परिसर में एक अस्थाई थाना स्थापित किया गया है। इसके अलावा पूरे जिले में 11 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। सभी चौकियों और अस्थाई थाने पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

डीएम-एसपी खुद कर रहे निगरानी

जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पूरे मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

लाखों शिवभक्तों के आगमन को देखते हुए अलर्ट

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िये बागपत के रास्ते अपने-अपने शिवालयों तक पहुंचते हैं। वहीं, ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इन स्थानों पर बनाई गईं अस्थाई चौकियां

पुलिस ने बिनौली थाना क्षेत्र के गल्हेता तिराहा और शेखपुरा, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा और केड़वा, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरोल और बावली, बागपत कोतवाली क्षेत्र में गुफा वाले मंदिर के पास, रमाला थाना क्षेत्र के जीवाना टोल और बराल तथा दोघट थाना क्षेत्र के पुसार और शाहजहांपुर गांव में अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। इन सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *