लखनऊ में LSA के खिलाफ प्रदर्शन, काम ठप:सफाई कर्मचारी बोले हो रहा भ्रष्टाचार, हमसे हो रही लाखों की वसूली


लखनऊ के पुरनिया में सफाई कर्मचारियों ने LSA के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनका उत्पीड़न करने काम LSA प्रबंधन के लोग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने जोन 3 के 19 वार्डों में काम काज ठप कर दिया है। उनका कहना है कि समय से सैलरी तक नहीं दी जा रही है। सफाई कर्मचारी से लेकर सुपर वाइजर तक को परेशान किया जा रहा है। हम लोगों ने मामले में शिकायत LSA के प्रबंधन से की। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारी नेता दीपू ने बताया कि हम लोगों की मेहनत से शहर नंबर वन बना है, लेकिन हमारे साथ ही गलत हो रहा है। सरकार की मंशा पर पानी डालने का काम LSA के लोग कर रहे। आरोप लगाया कि जब कर्मचारियों की सैलरी आती है तो उसमें से 2 से 3 हजार रूपये तक जबरन ले लिए जाते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *