आजमगढ़ में युटयुबर्स की एंट्री पर विद्यालयों में रोक।
आजमगढ़ जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति विद्यालय में प्रवेश कर फोटो या वीडिय
.

आजमगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक।
बिना अनुमति के नहीं मिलेगा परमिशन
अब कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालय में प्रवेश कर फोटो अथवा वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।