Auraiya Bidhuna Accident | Youth Dies After Contact With High Tension Line

संदीप सिंह चुनमुन| बिधूना, औरैया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक देवेंद्र (फाइल फोटो)। - Dainik Bhaskar

मृतक देवेंद्र (फाइल फोटो)।

औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर से रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भीषण गर्मी के कारण घर की छत पर टहल रहे एक 38 वर्षीय युवक की 11 केवी (KV) हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

देखिए 3 तस्वीरें…

छत पर टहल रहा था युवक

मृतक के भाई ब्रजमोहन के अनुसार, हादसा रात लगभग 10 बजे का है। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए 38 वर्षीय देवेंद्र भोजन करने के बाद अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान छत के बेहद पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन से वे अचानक स्पर्श हो गए।

परिजनों ने की बचाने की असफल कोशिश

देवेंद्र को बिजली के तार की चपेट में आते देख परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सूखी लकड़ी, बांस और फावड़े के हत्थे से किसी तरह उन्हें बिजली के तार से अलग किया तब तक फाल्ट होने से लाइट भी चली।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों द्वारा तार से छुड़ाने के तुरंत बाद देवेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया। हालाँकि, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां सूरजमुखी, पिता अर्जुन सिंह, पत्नी बबली, बेटे नीशू और बेटी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस हादसे ने मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। स्थानीय निवासियों ने आवासीय क्षेत्रों और छतों के पास से गुजर रही खतरनाक हाईटेंशन लाइनों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि-

QuoteImage

जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.