- Hindi News
- Sports
- Asian Games 2026 | Shreeshankar Gulveer Finals & Manu Bhaker Gold Hunt
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज एशियन गेम्स 2026 का 9वां दिन है। शूटिंग के विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं। आज मनु के पास 2 मेडल जीतने का मौका होगा।
वहीं श्रीशंकर मुरली लॉन्ग जंप और गुलवीर सिंह 1500 मीटर के फाइनल में खेलेंगे। वहीं बॉक्सिंग में प्रिया, कपिल पोखरिया और लवलीना बोरगोहेन के भी अहम मुकाबले होंगे।
फिलहाल, भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 37 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वॉलीबॉल: भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स के पुरुष वॉलीबॉल के पूल-सी मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्वार्टर फाइनल हारने के बाद सिंधु की पोस्ट
01:26 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में, हांगकांग से मैच बारिश के कारण रद्द
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला लगातार बारिश के कारण नहीं हो सका।
मैच रद्द होने के बाद बेहतर आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल गई।
01:12 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
तीरंदाजी: गणेश मणि रत्नम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल राउंड ऑफ-16 में भारत के ही साहिल जाधव को 149-148 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। क्वार्टरफाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इससे पहले गणेश ने राउंड ऑफ-32 में इंडोनेशिया के सोस्टार अंदारू रिनाल्डी को 144-142 से हराया था। वहीं साहिल जाधव ने राउंड ऑफ-32 में मंगोलिया के जमियांगोम्बो पुरेवदोरज को 149-137 से हराया था।
01:12 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सर्फिंग: सिवराज बाबू राउंड-3 में हारे
भारत के सिवराज बाबू पुरुष शॉर्टबोर्ड के राउंड-3 में फिलीपींस के अल्सिसो जयूआर्ड से 7.83-11.50 से हार गए। इसके साथ ही उनका अभियान खत्म हो गया।
01:03 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
एशियाड में आज भारत के मैच

01:03 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत के मैच

01:02 AM28 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
आज 24 गोल्ड दांव पर
एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 9 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा शूटिंग, डाइविंग, कुराश, BMX रेसिंग, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग में भी गोल्ड मेडल का फैसला होगा।

