Ashes 2027 & New England Test Captain Selection

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

:

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। एंडी फ्लावर, टॉम मूडी, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट भी दावेदार हैं, लेकिन ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) की पहली पसंद फ्लेमिंग माने जा रहे हैं। इस पद को लेकर उनकी ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की से बातचीत भी हो चुकी है।

ब्रेंडन मैकुलम ने हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ा है। वहीं, फ्लेमिंग भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अलग हो चुके हैं, जिससे उनके इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभालने की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।

CSK को 5 बार चैंपियन बनाने का अनुभव: दुनिया की कई लीग में कोचिंग कर चुके

51 साल के स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजियों के कोच रहे हैं। इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से भी उनका पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वह मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेले, जबकि ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव के हेड कोच भी रहे।

मैकुलम साल के अंत तक इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे

ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट टीम के कोच पद से हट चुके हैं, लेकिन अगले साल के अंत तक इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे। फ्लेमिंग और मैकुलम लंबे समय से करीबी दोस्त और पेशेवर सहयोगी रहे हैं। ऐसे में अगर फ्लेमिंग टेस्ट टीम की कमान संभालते हैं तो दोनों के बीच तालमेल इंग्लैंड के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

स्टीफन फ्लेमिंग और उनके पूर्व न्यूजीलैंड टीम के साथी ब्रेंडन मैकुलम के बीच तालमेल भी ईसीबी के लिए अहम पहलू होगा।

स्टीफन फ्लेमिंग और उनके पूर्व न्यूजीलैंड टीम के साथी ब्रेंडन मैकुलम के बीच तालमेल भी ईसीबी के लिए अहम पहलू होगा।

पाकिस्तान सीरीज से पहले जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं: ईसीबी का फोकस एशेज 2027 पर

इंग्लैंड को 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फ्लेमिंग तब तक पद संभालेंगे या नहीं। ECB की प्राथमिकता 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज है। उससे पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान (3), साउथ अफ्रीका (3), बांग्लादेश (2), ऑस्ट्रेलिया में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट (1) और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट (1) समेत कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

जो रूट को फिर मिल सकती है कमान

बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद नए कप्तान का चयन भी नए कोच की अहम जिम्मेदारियों में होगा। स्टोक्स ने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन ब्रुक पहले से ही इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में वर्कलोड को देखते हुए ECB पूर्व कप्तान जो रूट को अंतरिम तौर पर फिर टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का मानना है कि नया कोच स्टोक्स को संन्यास का फैसला बदलने के लिए मना सकता है।

जो रूट ने 13 फरवरी 2017 से 15 अप्रैल 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की। करीब पांच साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

जो रूट ने 13 फरवरी 2017 से 15 अप्रैल 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की। करीब पांच साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

एंडी फ्लावर समेत कई दावेदार थे: फ्लेमिंग ईसीबी की पहली पसंद बने

शुरुआत में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लंदन स्पिरिट के साथ अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए खुद को दौड़ से अलग कर लिया। अन्य दावेदारों में टॉम मूडी, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट शामिल थे, लेकिन ECB प्रबंधन की पहली पसंद स्टीफन फ्लेमिंग ही बने। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने भी कहा कि इस पद के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।

————————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड:पैरा 100m रेस में गावित पहले, बासिल दूसरे नंबर पर रहे; लॉन्ग जंप में मुरली को सिल्वर

दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में100 मीटर रेस में 10.71 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.