Amritsar Nihang Controversy | Nihang Threatens Maulvi in Bagga Village

पंजाब के अमृतसर में निहंग ने मौलवी के पास जाते सिख को रोक लिया। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने कहा- सिख होते हुए कई लोग मुस्लमानों की मसीतों में जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख नहीं हैं और न ही सिर पर पगड़ी बांधने के हकदार।

.

निहंग के रोकने के बावजूद सिख छुपकर मसीत पर चला गया। निहंग ने उस पर नजर रखी और लौटते हुए उसे फिर रोक लिया। निहंग ने वीडियो बनाते हुए उससे पूछा तो उसने बताया कि उसकी भैंस के गर्भाश्य में गांठ पड़ गई थी जिससे मौलवी के पास गया था।

सिख व्यक्ति ने कहा कि उसने न तो मौलवी के वहां माथा टेका और न ही कुछ धागा-तावीज लेकर आया। इस पर निहंग भड़क गया और बोला कि मौलवी से बात करवाओ।

निहंग भूपिंदर सिंह ने मौलवी को कॉल लगा ली और धमकी दी कि एक हफ्ते के अंदर गांव को खाली कर यहां से चला जाए। निहंग ने कहा कि वह इस मसीत में जाने वाले व्यक्ति, उसके गांव के यहां जाने वाले लोगों और मौलवी के खिलाफ अब प्रदर्शन भी करेगा और पंचायत बुलवाएगा।

फोन पर मौलवी को गांव छोड़कर जाने के लिए कहता निहंग।

फोन पर मौलवी को गांव छोड़कर जाने के लिए कहता निहंग।

पहले पढ़िए निहंग ने VIDEO में क्या कहा…

  • वीडियो डालने के लिए मजबूर कियाः निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कहा कि सदारंग निवासी ‘काका’ नाम का व्यक्ति मेहता क्षेत्र का रहने वाला है। वह उनके गांव बग्गा स्थित मसीत में गया था। पहले वह वापस लौट गया था, इसलिए वीडियो सार्वजनिक नहीं की। लेकिन बाद में वह दोबारा चोरी-छिपे मसीत में पहुंचा, जिसके बाद उन्हें वीडियो जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  • मौलवी पर जादू-टोना करने का आरोपः भूपिंदर सिंह बग्गा ने आरोप लगाया कि गांव में गुज्जरों द्वारा बनाई गई मसीत में मौजूद मौलवी जादू-टोना करता है। उनका दावा है कि वह पहले भी गांव के लोगों, पंचायत और धार्मिक नेताओं को वीडियो के जरिए सबूत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि कुछ अमृतधारी सिख व ग्रामीण भी वहां जाते हैं, लेकिन खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
  • 50 गांवों के लोगों को दफनाने का दावाः निहंग ने दावा किया कि करीब 50 गांवों के मृतकों को लाकर मसीत के पास दफनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई बाहरी व्यक्ति वहां शव दफनाने आएगा तो वह इसका विरोध करेंगे। उनका यह भी आरोप है कि संबंधित व्यक्ति रोकने के बावजूद मसीत में गया और वहां से कोई ताबीज या धागा लेकर बाहर निकला।
  • मसीत नहीं गुरुघर जाएं सिखः निहंग भूपिंदर ने कहा कि सिखों को मना करने के बाद भी वह मसीतों में जा रहे हैं। उनको गुरुघरों में जाना चाहिए। पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाएं न कि मौलवियों के पास। निहंग ने कहा कि गुज्जरों ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इनको निकालने के लिए गांव के पुल पर धरना भी दिया जाएगा।
भूपिंदर सिंह जिनकी इंस्टा आईडी से वीडियो शेयर की गई है।

भूपिंदर सिंह जिनकी इंस्टा आईडी से वीडियो शेयर की गई है।

मसीत जा रहे सिख से निहंग के सवाल जवाब…

निहंग : तुझे (बहन) मैंने मसीत जाने से रोका था न? अपना नंबर बोल वीर। कितने पैसे देकर आए हो? सिख : दिया कुछ नहीं, अगर दिया हो तो… अगर 1 रुपया भी दिया हो तो मेरा सिर कलम कर दो।

निहंग : मौसवी को फिर फोन लगा, उसको तो बताना पड़ेगा न? सिख : लो। निहंग- ये काका तुम्हारे पास आया था, क्या दिया तूने इसे? मौलवीः नहीं-नहीं, मेरे पास से तो कुछ नहीं लेकर आए।

निहंग: लेकर नहीं गया तो फिर तेरे पास किस बात के लिए आए? मौलवी: अरे भाई, मेरे पास नहीं आए।

निहंग: ये मेरे सामने खड़े हैं, तू कैसे मुकर रहा है कि तेरे पास नहीं आए? काका तू कहां से आया। सिख: मैं मसीत से ही आया हूं।

निहंग: हां, तो फिर यह पम्मा मौलवी कैसे मुकर रहा है? सिख: मैं मसीत से आया हूं, पर उसने कुछ नहीं दिया है।

निहंग- तो तू गया ही क्यों था? सिख- मैं उससे भैंस का इलाज पूछने के लिए गया था।

निहंग: अच्छा। अगर इलाज पूछना था तो उससे फोन पर क्यों नहीं पूछा? सिख: फोन पर मैंने उसे कहा था, उसने कहा कि पेड़े देने हैं।

निहंग: ओए गुज्जर। बहुत हुई तेरी बदमाशी। मौलवी : बाबा जी मैं यहां कुछ नहीं करता।

गांव के लोगों और पंचायत से कार्रवाई की अपील

निहंग ने गांव के ग्रंथी सिंहों, पंचायत, किसान यूनियनों से मसीत में रह रहे मौलवी और गुज्जर समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि गांव की कई महिलाएं दूध और उपले (पाथियां) लेने के बहाने वहां जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले की जानकारी गांव के एक व्यक्ति के पास है और सभी से इस पर गंभीरता से कदम उठाने की अपील की।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, धरने की चेतावनी

भूपिंदर सिंह बग्गा ने वीडियो में मौलवी को गांव छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा- यदि तय समय के भीतर नहीं गया, तो गांव के पुल पर मौलवी और गुज्जर समुदाय के लोगों के खिलाफ धरना दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने गांव के लोगों से किसी भी विवाद की स्थिति में एकजुट रहने की अपील की।

——————

यह भी पढ़ें-

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.