भीषण गर्मी से तप रहे आगरा के लोगों को कुछ दिन के लिए राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 1 मई तक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने की संभावना जताई है। हालांकि इससे पहले आगरा का अधिकतम तापमान 44.5°C पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से
.
शनिवार शाम से ही मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक भीषण गमी थी। गर्म हवाओं के लपटों ने लोगों को बेहाल कर दिया था। धूप इतनी तेज थी, मानो आसमान से आग बरस रही हो। त्वचा झुलस रही थी। मगर, दोपहर बाद मौसम में हलका बदलाव हुआ। शाम तक हल्के बादल छा गए।
जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति…
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 25 अप्रैल | 44.5°C | 25.9°C |
| 24 अप्रैल | 44.0°C | 23.9°C |
| 23 अप्रैल | 43.2°C | 24.3°C |
| 22 अप्रैल | 43.0°C | 24.8°C |
| 21 अप्रैल | 41.4°C | 23.4°C |
| 20 अप्रैल | 42.3°C | 23.6°C |
| 19 अप्रैल | 43.6°C | 24.0°C |
| 18 अप्रैल | 42.9°C | 23.2°C |
| 17 अप्रैल | 42.2°C | 24.1°C |
| 16 अप्रैल | 41.7°C | 21.1°C |
| 15 अप्रैल | 41.1°C | 21.5°C |
| 14 अप्रैल | 39.8°C | 19.7°C |
| 13 अप्रैल | 37.0°C | 21.0°C |
| 12 अप्रैल | 36.8°C | 18.0°C |
| 11 अप्रैल | 36.6°C | 19.8°C |
| 10 अप्रैल | 33.2°C | 17.0°C |
आज दोपहर में संभलकर निकलें शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5°C की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5°C और न्यूनतम तापमान 25.9°C पर पहुंच गया। यानि आगरा में दिन ही नहीं, रात भी तप रही हैं।

दोपहर के समय चल रही लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
हालांकि भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा जगह-जगह स्प्रिंकलर से पानी की बौछार कराई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। कई पर्यटकों की तबियत भी बिगड़ चुकी है।
27 से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से 1 मई तक बूंदाबांदी की संभावना है। बादल भी छाये रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
ये रह सकती है तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 26 अप्रैल | 44°C | 27°C |
| 27 अप्रैल | 43°C | 27°C |
| 28 अप्रैल | 42°C | 26°C |
| 29 अप्रैल | 41°C | 25°C |
| 30 अप्रैल | 40°C | 25°C |