यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम घोषित:जौनपुर के रजनीश श्रीवास्तव ने 91.40% अंकों के साथ किया टॉप


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी किए गए हैं। जौनपुर जिले में कुल 73,767 परीक्षार्थियों में से 54,937 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिससे जिले का पास प्रतिशत 74.47 रहा।
जिले में राम आधार यादव इंटर कॉलेज, रसूलपुर के छात्र रजनीश श्रीवास्तव ने 500 में से 457 अंक (91.40 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन की छात्रा हिमांगी यादव 500 में से 452 अंक (90.40 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के छात्र अनूप पाल ने 500 में से 451 अंक (90.20 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
नागरिक इंटर कॉलेज, जघई की छात्रा अलका मिश्रा ने भी 500 में से 451 अंक (90.20 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सरस्वती इंटर कॉलेज, ऊँचागाँव के छात्र साकेत तिवारी 500 में से 449 अंक (89.80 प्रतिशत) के साथ जिले में पांचवें स्थान पर रहे। जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले रजनीश श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *